• Sat. Nov 7th, 2026

विधायक दिलीप मकवाना ने विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की

BySurendra Jain

Mar 29, 2023

खबर पक्की, 29 मार्च, रतलाम। रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना द्वारा ग्रामीण अंचल में विकास कार्यों के साथ सौगात देने का क्रम लगातार जारी है। इसी क्रम में इस बार विधायक जी मकवाना द्वारा स्कूली बच्चों को घर से स्कूल तक आने के लिए साइकिल वितरित की गई, जिसे पाकर बच्चों ने विधायक को धन्यवाद विज्ञापित किया।
स्कूली बच्चों को साइकिल वितरण का यह कार्यक्रम शासकीय हाई स्कूल, मलवासा में आयोजित हुआ, जिसमें स्कूल परिसर से 3 किमी से अधिक की दूरी पर निवासरत 6 छात्र- छात्राओं को स्कूल आवागमन में सुविधा हो इसके लिए निशुल्क साइकिलो का वितरण किया गया। इस दौरान सरपंच मलवासा उमा कुंवर जितेंद्र सिंह शक्तावत, प्राचार्य आर एन केरावत, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र लाल जाट, उपसरपंच समरथ गोयल, सचिव अर्जुन बोडाना, बबलू पटेल, गोकुल डोडियार, टीकम सिंह शक्तावत, विनोद पालीवाल, राधेश्याम पालीवाल, मदन पाटीदार, रूखमणी वडक्या, सपना पंवार, चंचल राजावत, प्रिया जोशी, हेमंत उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!