खबर पक्की: नवनियुक्त निगमायुक्त ए पी एस गहरवाल आज दोपहर में निगमायुक्त का प्रभार ग्रहण करेंगे। पूर्व में रतलाम जिले में निगम आयुक्त के पद पर रह चुके गहरवाल शहर से और शहर के लोगों से अच्छी तरह परिचित है। खबर पक्की से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि वह आज दोपहर में ही पदभार ग्रहण करेंगे।

