• Sat. Nov 7th, 2026

अपराधी अपराध करना छोड़ दें वरना खैर नहीं : एसपी बहुगुणा

BySurendra Jain

Mar 28, 2023

खबर पक्की, 28 मार्च, रतलाम। अवैध शराब, सट्टा और चाकूबाजी करने वालों अपराधी अपराध करना छोड़ दें नहीं तो खैर नहीं नवागत एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने अपराधियों को कड़ा संदेश देते हुए यह बात पत्रकारो चर्चा के दौरान कही उन्होंने कहा कि रतलाम एसपी बनना मेरे लिए गर्व की बात है एसपी ने रतलाम की जनता को नवरात्रि एवं रमजान की शुभकामनाएं दी।
एसपी बहुगुणा ने सोमवार देर रात पदभार ग्रहण कर लिया था। मंगलवार दोपहर एसपी ने जिले के पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों से बैठक कर जिले के क्राइम की समीक्षा की। एसपी ने बताया कि रतलाम में अवैध शराब, सट्टा, चाकूबाजी करने अपराधियों की खेर नहीं होगी। एसे अपराधीयो पर पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनता की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। थाने स्तर पर इन्वेस्टिगेशन की गुणवत्ता में सुधार किया जाएगा। एसपी ने बताया की अवैध शराब, सट्टा, चाकूबाजी और अवैध हथियार रखने वालो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी को सख्त हिदायत देते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए है। सूदखोरी करने वालों को भी नहीं छोड़ा जाएगा। अपराधियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि अपराध करना छोड़ दें नहीं तो खैर नहीं।

error: Content is protected !!