खबर पक्की : 28 मार्च रतलाम, जन चेतना परिषद द्वारा संचालित मुक बधिर एवं मंदबुद्धि दिव्यांग विद्यालय में सेरेब्रल पाल्सी बीमारी से ग्रसित बच्चों के लिए शहर का प्रतिष्ठित उद्योग घराना कटारिया प्लास्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड स्थाई तौर पर एक फिजियोथैरेपी सेंटर प्रारंभ करने जा रहा है जो स्वागत योग्य कदम है। इसका उद्घाटन 4 अप्रैल 2023 को दोपहर 3:00 मांटेसरी स्कूल परिसर में स्थित मुक बधिर स्कूल परिसर में ही होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर महापौर पहलाद पटेल करेंगे और मुख्य अतिथि शहर विधायक माननीय चैतन्य काश्यप रहेंगे और विशिष्ट अतिथि कटारिया उद्योग के माननीय कांतिलाल कटारिया रहेंगे। उक्त जानकारी संस्था के अध्यक्ष m.l. दुबे द्वारा दी गई।
