• Sat. Nov 7th, 2026

देर रात रतलाम पहुंचे नवागत एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने किया पदभार ग्रहण, एसपी अभिषेक तिवारी ने सौंपा चार्ज

BySurendra Jain

Mar 28, 2023

खबर पक्की, 28 मार्च, रतलाम। जिले के नए एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा सोमवार रात रतलाम पहुंचे। रात करीब 10.45 बजे नए पुलिस कप्तान ने पदभार ग्रहण किया । सागर स्थानांतरित हुए एसपी अभिषेक तिवारी ने उनका स्वागत का रतलाम जिले का चार्ज सौंपा है । गौरतलब है कि रतलाम के पूर्व एसपी अभिषेक तिवारी का सागर स्थानांतरण हुआ है। वहीं, जिले के नए पुलिस कप्तान जबलपुर से रतलाम स्थानांतरित हुए हैं।
नवागत एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने देर रात रतलाम एसपी के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। रात 10:45 बजे स्थानांतरित एसपी अभिषेक तिवारी और अन्य पुलिस अधिकारियों ने उनकी अगवानी की और ने चार्ज सोपा है। नवागत एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा 2010 बैच के आईपीएस ऑफिसर है। देर रात हुई ज्वाइन की वजह से मीडिया से औपचारिक चर्चा नहीं हो सकी। वही पूर्व एसपी अभिषेक तिवारी रिलीव होकर सागर पुलिस अधीक्षक पद का कार्यभार संभालेंगे।

error: Content is protected !!