• Sat. Nov 7th, 2026

कलेक्टर ने समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये, गेहूं खरीदी के दौरान किसानों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी, लाडली बहना के आवेदन प्राप्ति में भी सेंटर्स पर बहनों के लिए समस्त व्यवस्थाएं की जाएंगी

BySurendra Jain

Mar 27, 2023

खबर पक्की, 27 मार्च, रतलाम। समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक सोमवार सुबह कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की तैयारियों के संबंध में विशेष रूप से अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान किसानों को खरीदी केंद्रों पर कोई दिक्कत परेशानी नहीं आने दी जाएगी। किसानों के साथ अच्छा व्यवहार भी रखने के कलेक्टर ने खासतौर पर निर्देश दिए। जिले में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के आवेदन प्राप्ति के मद्देनजर कलेक्टर द्वारा कहा गया कि महिलाओं को अपने आवेदन देने के दौरान कोई कठिनाई नहीं हो, सेंटर्स पेयजल, छाया इत्यादि सुनिश्चित की जाएं। जिला पंचायत के सीईओ श्रीमती जमुना भिड़े सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।
इस बैठक में भी कलेक्टर ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 में प्राप्त शिकायतों के निराकरण की समीक्षा विशेष रुप से की। जो शिकायतें निराकरण से शेष है उनका आगामी 11 दिनों में निपटारा करने के निर्देश दिए। लाडली बहना योजना में ईकेवाईसी की जानकारी प्राप्त की। आलोट क्षेत्र में प्रगति में अपेक्षाकृत सुधार लाने के लिए एसडीएम को निर्देशित किया। कलेक्टर पिपलोदा तथा रतलाम जनपदों में भी प्रगति से संतुष्ट नहीं थे।
नगर निगम के कार्यों की समीक्षा की गई। निगमायुक्त के बीमारी अवकाश एवं मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना कार्य की महत्ता को देखते हुए कलेक्टर द्वारा संयुक्त कलेक्टर अनिल भाना को अस्थाई रूप से निगमायुक्त का चार्ज सौंपने के निर्देश दिए गए। इस दौरान कार्यपालन यंत्री सुरेश व्यास ने बताया कि योजना में तत्काल प्रगति लाना शुरू कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रस्तावित रतलाम भ्रमण के दृष्टिगत कलेक्टर द्वारा सभी विभागों को आवश्यक तैयारियों के लिए निर्देशित किया गया। विभिन्न वर्गों के प्रबुद्धजनों की सूची तैयार करने, प्रतिभाओं को सूचीबद्ध करने, लोकार्पण, शिलान्यास कार्यों की सूची बनाने हेतु निर्देशित किया। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के दृष्टिगत केंद्रों पर पानी, छाया, ट्रैक्टर के लिए पार्किंग, मजदूर आदि व्यवस्थाओं हेतु निर्देशित किया।

error: Content is protected !!