• Sat. Nov 7th, 2026

रॉयल कालेज के 100 विद्यार्थियों का दल गोवा भ्रमण के लिये रवाना हुआ

BySurendra Jain

Mar 21, 2023

खबर पक्की, 21 मार्च, रतलाम। रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के महाविद्यालयों में अध्ययनरत् 100 छात्र-छात्राओं के दल, दिनांक 21 मार्च को गोवा भ्रमण के लिये रतलाम से रवाना हुआ।
7 दिवसीय इस टूर में 42 छात्रायें एवं 51 छात्र, 6 दिन गोवा के विभिन्न पर्यटन स्थल- फोर्ट अगुड़ा, सिकेरियम बीच, बाघा बीच, अजुनां बीच, कोलनगेट बीच, केन्डोलिम बीच, ओल्ड गोवा चर्च, श्री मंगेशी टेम्पल, डोना पावला बीच, पणजी सिटी, सनसेट पांईट, समुद्र डाल्फीन व्यु, अजुनां वाटर पार्क आदि स्थानों पर जायेगें।
टूर के समन्वयक रॉयल कालेज के प्रशासक प्रफुल्ल उपाध्याय होगें, तथा विद्यार्थियों के मार्गदर्शन व सहयोग के लिए 3 पुरूष प्राध्यापक प्रवीण मंत्री, कपिल केरोल, सुमेर सिंह शक्तावत, व 2 महिला प्राध्यापक दीपिका कुमावत, गरिमा मिश्रा तथा चिकित्सीय परामर्श के लिये सरोज यादव भी टूर में साथ गये हैं।
रॉयल कालेज द्वारा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु, प्रतिवर्ष टूर का आयोजन किया जाता हैं, और पिछले वर्षो में, नेपाल, कुल्लू मनाली, शिमला, मसूरी, कटरा- वैष्णों देवी, त्रिवेन्द्रम, कलकत्ता, ऊंटी, मुन्नार-ऐलेप्पी, थेकड़ी-वायनार, कोचीन, सिक्किम, डाजंर्लिग, मेसूर, कोडाईकनाल, मुंबई, पटनीटाप, नेनीताल, अलमोड़ा, पचंगनी, महाबलेश्वर आदि स्थानों पर विद्यार्थियों के लिये टूर आयोजित किये गये हैं।

error: Content is protected !!