खबर पक्की : 21 मार्च रतलाम प्रशासन द्वारा अभी कुछ दिनों पहले ट्रांसपोर्ट नगर के समीप शासकीय जमीन पर 20 लोगों का अतिक्रमण हटाया गया था लेकिन लगता है अतिक्रमण करने वालों को प्रशासन का कोई खौफ नहीं है। यही कारण है कि उनमें से एक मैं वापस अपना अतिक्रमण जमा लिया है और फिर से टीन टप्पर खड़ा करके काबिज हो गया है। इससे बाकी लोग जिन लोगों का अतिक्रमण टूटा था ने खबर पक्की को फोन करके पूछा कि क्या हम भी अपनी गुमटिया वापस लगा ले जिस तरह इस व्यक्ति ने लगाई है। इस पर खबर पक्की ने इन लोगों को इस बारे में प्रशासन से संपर्क करने की राय दी है कि आखिर क्यों किसी एक व्यक्ति को पुनः अतिक्रमण करने पर रोका नहीं जा रहा है। प्रशासन को बाकी अतिक्रमण कर्ताओं जिनका अतिक्रमण टूटा है के इस सवाल का जवाब देना चाहिए।

