• Sat. Nov 7th, 2026

वर्ष 2023-24 के बजट को महापौर परिषद द्वारा स्वीकृति, पार्षद निधि 15 से बढ़ाकर 20 लाख की, जनहितैषी प्रस्तावों को भी दी स्वीकृति

BySurendra Jain

Mar 20, 2023

खबर पक्की, 20 मार्च, रतलाम। महापौर प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में आयोजित महापौर परिषद की बैठक में निगम के वर्ष 2023-24 के आय-व्यय पत्रक (बजट) पर चर्चा की गई । महापौर परिषद के सदस्यों द्वारा आय-व्यय पत्रक (बजट) में पार्षद निधि को 15 लाख से बढ़ाकर 20 लाख करते हुए बजट में अनुमानित प्रावधानों में रखे गए विभिन्न संषोधनों को बजट में शामिल कर वर्ष 2023-24 वित्तिय वर्ष बजट को सर्वानुमति से स्वीकृत किया गया साथ ही अन्य प्रस्तावों का भी स्वीकृति प्रदान की गई।
इसके अलावा महापौर परिषद की बैठक में नगर निगम द्वारा आयोजित बरबड़ मेले को तीन दिवसीय के स्थान पर पांच दिवसीय आयोजित किये जाने तथा प्रतिदिन रात्रि में नागरिकों के मनोरंजन हेतु निगम के सांस्कृतिक मंच पर उच्च स्तरीय गरीमामयी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाने के साथ ही अवैध नल संयोजन को वैध करने की प्रक्रिया के तहत समझोता शुल्क 5000, अमानत राशि 1050, अग्रिम जलकर मय डायरी एक माह 160 व स्टाम्प मय अनुबंध पत्र, षपथ पत्र 550 रूपये लिये जाने के प्रस्ताव को सर्वानुमति से पारित किया गया।
वार्ड क्रमांक 1 गांधी नगर तिराहे स्थित अम्बेडकर उद्यान को रोटरी क्लब रतलाम प्राईम को 5 वर्ष के लिये गोद देने तथा जुलवानिया टोस अपशिष्ट प्रसंस्करण केन्द्र पर प्रतिदिन पहूंचने वाले लगभग 40 टन सुखे एवं 60 टन गीले कचरे के प्रसंस्करण की निविदा में निविदाकार मृत्युंजय वेस्ट मेनेजमेंट एण्ड सर्विसेज देवास द्वारा प्रस्तुत दर 0.00/- को महापौर परिषद की बैठक में स्वीकृत किया गया।
आयोजित बैठक में ऋतुराज पम्प हाउस हेतु 170 एचपी का मोटर पम्प क्रय करने, प्रधानमंत्री आवास योजना एएचपी घटक डीपीआर 3 के अन्तर्गत ग्राम बंजली में आंतरिक एवं बाहृय विद्युतिकरण कार्य, अमृत 2.0 योजना के क्रियान्वयन के अन्तर्गत धोलावाड़ ग्राम स्थित इनटेक, नवीन इनटेक, मोरवानी स्थित जल शुद्धिकरण संयंत्र पर मोटर पम्प प्रदाय किये जाने की अल्प निविदा आमंत्रण की स्वीकृति एवं पुष्टि किये जाने के साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत मुखर्जी नगर में एएचपी घटक में निर्मित एमआईजी ए 105 को पूर्ण आरक्षित मूल्य पर फ्री होल्ड विक्रय करने की स्वीकृति प्रदान की गई।
इसके अलावा माननीय मुख्यमंत्री जी के कायाकल्प अभियान के तहत शहर की 15 सड़कों के डामरीकरण एवं सीमेन्टीकरण हेतु 10.83 करोड़ की तकनीकि एवं वित्तीय स्वीकृति महापौर परिषद की बैठक में प्रदान किये जाने के साथ ही नगर निगम के विभिन्न विभागों में कार्यरत् दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की कार्य अवधि बढ़ाये जाने के प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।
आयोजित बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल के अलावा महापौर परिषद सदस्य भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, धर्मेन्द्र व्यास, दिलीप गांधी, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, राजू सोनी, रामलाल डाबी, श्रीमती अनिता कटारा, निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट, उपायुक्त श्री विकास सोलंकी, कार्यपालन यंत्री सुरेशचन्द्र व्यास, जी.के. जायसवाल, मोहम्मद हनीफ शेख, प्रभारी सहायक यंत्री श्री श्याम सोनी, निगम सचिव बी.एल. चावरे के अलावा राजेन्द्र पुरोहित, राजेन्द्रसिंह गेहलोत, राजेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!