• Sat. Nov 7th, 2026

रतलाम की होनहार बेटी एश्वर्या ने एमएससी में पाया गोल्ड मेडल

BySurendra Jain

Mar 16, 2023

खबर पक्की, 16 मार्च, रतलाम। रतलाम की होनहार बेटी एश्वर्या पिता यशवंत जैन ने विक्रम विश्व विद्यालय द्वारा माइक्रो बॉयोलॉजी विषय में एमएससी परीक्षा में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। एश्वर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए संपूर्ण परिवार ही नहीं बल्कि, रतलाम का नाम गौरवांवित किया है।
उल्लेखनीय है कि एश्वर्या जैन ने एमएससी माइक्रो बॉयोलॉजी में स्वयं ही अध्य्यन किया है। उन्होंने बताया कि उनके पिता यशवंत जैन और मां शुरु से चिकित्सा क्षेत्र से जुड़कर समाजसेवा में लगे रहते हैं। उन्हीं से एश्वर्या को प्रेरणा मिली कि वे भी चिकित्सा से जुड़े हुए क्षेत्र में गहन अध्य्यन करें और आगे चलकर ऐसी शोध करें जो मानव चिकित्सा क्षेत्र में योगदान दे सके। वे अपने जीवन में व्यावसायिकता से अधिक महत्व समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को देती हैं और कहती हैं कि जब अच्छे प्लेसमेंट, अच्छे नंबरों के लिए नहीं, बल्कि सीखने के लिए पढ़ा जाए तो सबकुछ हासिल हो सकता है।

error: Content is protected !!