• Sat. Nov 7th, 2026

इन्फ्लूएंजा सब टाईप एच-3, एन-2 के संक्रमण की रोकथाम के लिए गाइड लाइन जारी

BySurendra Jain

Mar 15, 2023

खबर पक्की, 15 मार्च, रतलाम। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीजनल इन्फ्लूएंजा सब टाईप (एच-3, एन-2) संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि भारत के विभिन्न प्रदेशों में इन्फ्लूएंजा सब टाईप एच-3, एन-2 के संक्रमण की सूचना प्राप्त हुई है इसके लक्षणों में खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ वीजिंग साउण्ड शामिल हैं।
डॉ. ननावरे ने बताया कि इन्फ्लूएंजा सब टाइप (एच-3, एन-2) के संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह से धोऐं, मास्क पहने एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें, मुंह और नाक को ढंकें, छींकते और खांसते समय मुंह को ढंक कर रखें, अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करें, हाथों से बार-बार आंख और नाक को छूने से बचें, पैरासिटेमॉल टेबलेट का सेवन बुखार और बदन दर्द में करें। कोरोना संक्रमण के समय जारी गाइडलाइन का पुन: अनुसरण करें, स्वयं सुरक्षित रखें और परिवार को भी सुरक्षित करें।
सीएमएचओ ने बताया कि इन्फ्लूएंजा सब टाईप एच-3, एन-2 के संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण हेतु क्या न करें, हाथ न मिलायें, छू कर अभिवादन न करें, सार्वजनिक स्थलों पर न थूकें, दूसरों के साथ नजदीक बैठकर भोजन ग्रहण न करें, एन्टीबायोटिक औषधि का सेवन बिना चिकित्सक के परामर्श के न करें।

error: Content is protected !!