• Sat. Nov 7th, 2026

वैदिक जी को रतलाम से काफी लगाव था : विधायक चेतन्य काश्यप, वैदिक जी के निधन पर नई दिल्ली में अंतिम दर्शन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

BySurendra Jain

Mar 16, 2023

खबर पक्की, 16 मार्च, रतलाम। डॉ. वेदप्रताप वैदिक जी के निधन पर विधायक चेतन्य काश्यप ने नई दिल्ली में उनके अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और वैदिक जी के पुत्र सुपर्ण वैदिक उपस्थित थे। वैदिक जी का रतलाम से खासा लगाव रहा है। श्री काश्यप द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में उन्होने कई बार शिरकत की थी।
श्री काश्यप ने कहा कि वैदिक जी पत्रकारिता के पुरोधा, हिंदी भाषा के शाश्वत समर्थक, प्रतिष्ठित चिंतक, मौलिक विचारक, विदेश नीति विशेषज्ञ, जन दक्षेस के प्रवर्तक होने के साथ उनके मार्गदर्शक रहे है। वैदिक जी का इस तरह से अचानक चले जाना राष्ट्र ही नहीं समूची दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति है। रतलाम से वैदिक जी का विशेष लगाव होने से वे यहां आते रहे हैं। दैनिक चेतना समाचार पत्र प्रकाशित होने के दौरान श्री वैदिक जी का समय-समय पर मार्गदर्शन मिलता रहता था, जिसके चलते दैनिक समाचार पत्र की अपनी विशिष्ट पहचान और अमिट छाप पाठकों के हदय में आज भी बसी है।

error: Content is protected !!