• Sat. Nov 7th, 2026

सहकारिता को बनाना है जनआंदोलन : प्रदेश संयोजक राठौर, 7 सूत्रीय कार्यक्रम को लेकर भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न

BySurendra Jain

Mar 14, 2023

खबर पक्की, 15 मार्च, रतलाम। सहकारिता का क्षेत्र बहुत व्यापक है। इसके माध्यम से आत्मनिर्भरता हासिल की जा सकती है। हमे सहकारिता को जन आंदोलन बनाना है, इसके माध्यम से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के स्वपन को पूरा करना है। यह बात भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मदनलाल राठौर ने कही।
उनकी उपस्थिति में पैलेस रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में 7 सूत्रीय कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई इसमे भाजपा के जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, संगीता चारेल एवं जिला सहकारिता बैठक के पूर्व अध्यक्ष अशोक चौटाला सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुरेन्द्र सिंह सोलंकी आदि मंचासीन रहे।
प्रदेश संयोजक श्री राठौर ने बैठक मे भाजपा द्वारा संचालित 7 सूत्रीय कार्यक्रम को घरातल पर उतारने के का आव्हान किया। उन्होने कार्यकर्ताओं से पार्टी के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आव्हान् भी किया। श्री राठौर ने बताया कि गेहूं उपार्जन केन्द्रों पर जाकर किसानों की समस्या सुनना है। उचित मूल्य दुकानों पर मिल रहे मुफ्त अनाज का प्रचार-प्रसार करना है। जुलाई-अगस्त मे बड़े स्तर पर पौधा रोपण करना है। हारे हुए बूथों पर जीत की रणनीति बनाना और सहकारिता सम्मेलन का भी आयोजन करना है। बैठक के आरंभ मे स्वागत भाषण जिला संयोजक श्री सोलंकी ने दिया।
संचालन पूर्व जिला सह संयोजक अनिल भरावा ने किया। आभार जिला सह संयोजक गोपीचन्द्र पाटीदार ने माना। इस अवसर पर सहकारिता नेता हरपाल सिंह सोलंकी, देवेंद्र शर्मा, सहित प्रकोष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!