• Sat. Nov 7th, 2026

रावटी में दो हफ्ते पहले सर्राफा व्यापारी से लूट के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 आरोपियों की तलाश जारी, लूट का माल भी बरामद

BySurendra Jain

Mar 14, 2023

खबर पक्की, 15 मार्च, रतलाम। रावटी थाना क्षेत्र में करीब दो हफ्ते पहले सर्राफा व्यापारी को लूटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से लूट का अधिकांश माल भी बरामद कर लिया गया है। इस गैैंग के चार सदस्यों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपी शातिर अपराधी है और इनके विरुद्ध लूट और डकैती जैसे कई अपराध अलग अलग थानों पर दर्ज है। एसपी ने शातिर अपराधियों को पकडने वाली टीम के सदस्यों के लिए दस हजार रु. का नगद पुरस्कार घोषित किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस को प्राप्त इस सफलता की विस्तार से जानकारी दी। एसपी श्री तिवारी ने बताया कि नामली निवासी सर्राफा व्यवसायी सत्यनारायण पिता लक्ष्मीनारायण सोनी विगत दिनांक 27 फरवरी का शाम को रावटी से रतलाम आ रहे थे कि उमरघाटा पर दो मोचर सायकिलों पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने उन्हे रोककर ल_ से हमला कर दिया और श्री सोनी के पास रखे चांदी के आभूषण,डेढ लाख रु. नगद और उनका मोबाइल लूट कर फरार हो गए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अभिषेक तिवारी ने इस लूट का पर्दाफाश करने के लिए अलग अलग टीमें गठित की और मुखबिरों के तंत्र को सक्रिय किया गया। मुखबिर से मिली एक सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेही रमेश पिता रामचन्द्र वसुनिया नि.ग्र्राम छालकिया,थाना झाबुआ और दिनेश पिता झीतरा गुण्डिया नि.ग्र्राम नेगडिया थाना कल्याण पुरा जि झाबुआ को अभिरक्षा में लेकर उनसे सघन पूछताछ की। गहनता से हुई पूछताछ में उक्त दोनो संदेहियों ने देवीसिंह पिता रामचन्द्र चरपोटा नि.आडापथ थाना कल्याणपुरा झाबुआ को गिरफ्तार किया। आरोपियों से हुई पूछताछ के बाद पुलिस ने लूटे गए आभूषण 35 हजार रु. मूल्य के चांदी के दो कडे, पांच हजार रु. मूल्य के चांदी के दो पायजेब,सत्तर हजार रु. नगद और बास हजार रु. मूल्य का वीवो कम्पनी को मोबाइल जब्त कर लिया है। लूट की वारदात में प्रयुक्त पल्सर और डीलक्स दो मोटर साइकिल भी जब्त कर ली गई है।
एसपी श्री तिवारी ने बताया कि इस वारदात में चार आरोपी और शामिल थे,जो फरार है और पुलिस इनकी तलाश में जुटी है। एसपी श्री तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनो आरोपी शातिर अपराधी है और इनके विरुद्ध विभिन्न थानों में लूट और डकैती जैसे गंभीर अपराध दर्ज है। आरोपी रमेश के खिलाफ अलग अलग थानों पर 7 गंभीर अपराध दर्ज है,इसी तरह देवीसिंह के खिलाफ भी 7 अपराध दर्ज है। एक अन्य फरार आरोपी सोहन पिता हीरालाल खाट नि.बासिन्द्रा थाना रावटी के विरुद्ध छ अपराध दर्ज है।
इन शातिर अपराधियों को पकडने वाली टीम में निरीक्षक पी. आर. डावरे थाना प्रभारी रावटी उनि अमित शर्मा थाना प्रभारी शिवगढ, उनि रामसिंह खपेड, उनि जितेन्द्र चैहान प्रभारी सायबर सेल, सउनि विनोद कटारा, प्रआर. राहुल जाट (थाना नामली), प्रआर शैलेन्द्रसिंह सोलंकी (थाना सरवन), हिमांशु यादव (थाना डीडी नगर), प्रआर मनीष ओझा, प्रआर आतिश धानक, प्रआर मनमोहन शर्मा (सायबर सेल), आर विपुल भावसार (सायबर सेल), आर. महेश मईडा, आर रवि चंदेल, आर. शिवराम मौर्य, आर अनिल अमलियार, आर. देवेन्द्र गामड, आर. शादाब बेग, आर. देवेन्द्र शर्मा, सैनिक राहुल, शामिल थे। एसपी अभिषेक तिवारी ने टीम के सदस्यों को दस हजार रु.के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

error: Content is protected !!