खबर पक्की : 9 मार्च रतलाम, कल धुलेंडी पर पूरे शहर में लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। जिला कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने अपने आवास पर कर्मचारियों व उनके परिवार के संग होली मनाई। इस अवसर पर रंगारंग आर्केस्ट्रा व जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। सुबह लगभग 10:30 बजे शुरू हुआ आयोजन 1:00 बजे तक चला। कलेक्टर ने सभी कर्मचारियों उनके परिवार के बच्चों को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी तहसीलदार व जिला प्रशासन में कार्यरत सभी कर्मचारी अधिकारी शामिल थे। सभी ने भजनों व होली के फिल्मी गीतों पर अफसर व कर्मचारी का रुतबा भूलकर तनाव मुक्त होकर खूब डांस किया और रंग पर्व धुलेंडी का मजा लिया।


