• Sat. Nov 7th, 2026

दूध एवम दूध से बने खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए

BySurendra Jain

Mar 9, 2023

खबर पक्की, 9 मार्च, रतलाम। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में खाद्य एरं औषधि प्रशासन के अधिकारियों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार को दूध एवम दूध से बने खाद्य पदार्थों के नमूने अधिकारियों ने प्राप्त किए, जांच के लिए राज्य प्रयोगशला भोपाल भेजा जा रहा है।
खाद्य एवम औषधि प्रशासन रतलाम के सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश जमरा एवम प्रीति मडोरिया द्वारा मिलावट के विरूद्ध लगातर कार्यवाही की जा रही है। गुरुवार को रतलाम शहर में विभिन्न दूध डेयरियो का आकास्मिक निरीक्षण कर दूध एवम दूध से बने खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। शुद्ध दूध दही भंडार चौमुखी पुल से घी का नमूना लिया। भंडारी दुध भंडार चांदनीचौक से घी का नमूना लिया गया। ओमप्रकाश दूध भंडार लोहार रोड से घी एवम् मिक्स दूध के नमूने लिए। इसी प्रकार धानमंडी स्थित चौपड़ा फूड प्रोडक्ट से मखाना का नमूना लिया गया।
लिए गए सभी नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए जहां से जांच रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा एवम मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी । सभी संस्थानो को गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों का निर्माण, संग्रहण एवम विक्रय करने के निर्देश दिए गए। आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।

error: Content is protected !!