• Sat. Nov 7th, 2026

कश्यप जी आपने हमें डूबने से बचाया पर हम आपको डुबोकर ही दम लेंगे हमारा नाम है पीपी। अश्लील प्रदर्शन पर कांग्रेस का विरोध हिम्मत कोठारी भी हुए शामिल

BySurendra Jain

Mar 6, 2023

खबर पक्की : 6 मार्च रतलाम, लगता है भाजपा महापौर प्रह्लाद पटेल पार्टी संगठन और विधायक की किरकिरी करवाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। टिकट फाइनल होने के बाद भोपाल से लौटते वक्त उन्होंने और उनके समर्थकों ने सालाखेड़ी पर उनके काफिले में गाड़ी फस जाने पर जिस तरह एक महिला और उनके परिवार के साथ बदतमीजी की थी और उसका वीडियो वायरल हुआ था उसके बाद चुनाव पूर्व जिस तरह शिवनगर में उन्होंने मतदाताओं को धमकाया था और उसके बाद पूरी सरकार विधायक जी और संगठन को मैदान में आकर जैसे तैसे गिरते पड़ते महापौर प्रह्लाद पटेल को विजय बनाया था लेकिन लगता है उसके बाद भी उन्होंने कोई सीख नहीं ली कालिका माता मेले में अश्लील नृत्य करवाने के बाद भी उनका मन नहीं भरा। हद तो तब हो गई जब संस्कृति का ढिंढोरा पीटने वाली भारतीय जनता पार्टी के महापौर द्वारा परम पूज्य बजरंगबली जिनके महिलाएं दूर से दर्शन करती है और जिनकी अर्ध परिक्रमा की जाती है के मूर्ति के सामने विधायक सभागृह में जिस तरह महिलाओं को लगभग निर्वस्त्र रूप में बॉडी बिल्डिंग के आयोजन के नाम पर फुहंड़ता का प्रदर्शन किया गया उसने रतलाम जैसी संस्कृति, साहित्य और धार्मिक नगरी को पूरे देश में बदनाम कर दिया। रतलाम महापौर को तो सभी रंगीले रतन के नाम से जानते हैं लेकिन उनके क्रियाकलापों से पार्टी संगठन और रतलाम विधायक की जो किरकिरी हो रही है वह आने वाले चुनाव में बहुत भारी पड़ सकती है। रतलाम विधायक चैतन्य कश्यप उक्त आयोजन में महिलाओं के प्रदर्शन की समाप्ति के पश्चात पहुंचे थे। इसलिए उन्हें उक्त आयोजन फुंहड़ता का उस वक्त पता नहीं चला। लेकिन उक्त आयोजन में लगाए गए पोस्टरों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित उनका भी फोटो था इसलिए उक्त कार्यक्रम की अश्लीलता के छींटे उनके दामन पर पहुंचे बिना नहीं रह सकते। कल कांग्रेस ने इस कार्यक्रम का विरोध कर दिया था और आज उक्त स्थल को पवित्र करने और विरोध प्रदर्शन के लिए कांग्रेस के कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री हिम्मत कोठारी भी शरीक हुए इससे मामले की गंभीरता को आप समझ सकते हैं। अगर जल्दी ही महापौर के इस तरह के क्रियाकलापों पर नियंत्रण नहीं किया गया तो रतलाम जिले में भाजपा का बंटाधार होना निश्चित हो जाएगा क्योंकि अधिकांश भाजपा समर्थक नेता आर एस एस के पदाधिकारी गण व कार्यकर्ताओं का इस मामले में यह कहना है कि यह निश्चित तौर पर बहुत ही गलत आयोजन था और ज्यादा गलत और आपत्तिजनक यह था कि यह सब हनुमान जी के मूर्ति के किया गया।

error: Content is protected !!