• Tue. Jul 28th, 2026

केजरीवाल पर कैलाश का पलटवार, कहा- वोट के लिए अपनी मां को गली-गली घुमाया

ByHarish Sharma

Nov 17, 2016

नई दिल्लीः नोटबंदी को लेकर चल रही सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के बैंक की लाइन में लगकर बड़े नोट बदलवाने के मामले को लेकर अरविंद केजरीवाल के ट्वीट पर राजनीति गरमा गई है। अब भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने केजरीवाल के ट्वीट पर जवाब दिया है।

केजरीवाल को कैलाश का कड़ा जवाब
कैलाश विजयवर्गीय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोलते हुए ट्वीट किया “हद है दोगलेपन की..वोट के लिए अपनी मां को गली-गली घुमाने वाले केजरीवाल को, मोदी जी की माताजी का नोट बदलने बैंक जाना राजनीति नजर आ रहा है”। इसके साथ ही उन्होंने केजरीवाल के चुनाव प्रचार की वो फोटो लगाई है, जिनमें केजरीवाल अपनी मां के साथ वोट मांगते नजर आ रहे हैं और फोटो के नीचे लिखा है कि “मां हीराबेन तो अपनी मर्जी से गई थी लेकिन आप तो अपनी मां को वृद्ध मां को गली-गली घुमवाकर वोट मंगवा रहे थे।”

केजरीवाल ने किया था ये ट्वीट
गाैरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के बैंक की लाइन में लगने पर अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया था कि “मोदी जी ने राजनीति के लिए मां को लाइन में लगाकर ठीक नहीं किया। कभी लाइन में लगना हो तो मैं खुद लाइन में लगूंगा। मां को लाइन में नहीं लगाऊंगा।”

error: Content is protected !!