• Sat. Nov 7th, 2026

अभिभाषक पर हमला करने वाले को गिरफ्तार करने के लिए ज्ञापन सौपा

BySurendra Jain

Mar 1, 2023

खबर पक्की, 1 मार्च, रतलाम।अभिभाषक संघ के सदस्य पर असामाजिक तत्वों द्वारा घर में घुसकर की गई मारपीट में अभिभाषक को गंभीर चोट आने पर अभिभाषक संघ अध्यक्ष अभय शर्मा के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन जिलाधीश, जिला पुलिस अधीक्षक को दिया गया।
अभिभाषक संघ सहसचिव योगेश शर्मा ने बताया कि दिनांक 28 फरवरी को अभिभाषक संघ के सदस्य वीरेंद्र कुमार शर्मा पर सुबह 9 बजे के लगभग असामाजिक तत्व द्वारा घर में घुसकर मारपीट कर उन्हें गंभीर चोट पहुंचाई जिस कारण वे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। अभिभाषक पर हुए हमले को लेकर सदस्यों में काफी रोष, आक्रोश है। तथा उक्त व्यक्ति द्वारा जिस तरह से कृत कर घटना को अंजाम दिया है वह पुनः कुछ भी घटना कर सकता है। अभिभाषक की सुरक्षा व्यवस्था की जाए तथा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया जाए अभिभाषक संघ ने महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी को भी ज्ञापन दिया।
कार्य से रहे विरत
अभिभाषक के साथ हुई घटना को लेकर अभिभाषक संघ 1 व 2 मार्च को कार्य से विरत रहने का भी जानकारी दी है।
इस दौरान अभिभाषक सुनील पारिख, निर्मल कटारिया, सतीश पुरोहित, सुनील परमार, अशोक शर्मा, राकेश शर्मा, बसन्ती लाल भरावा, राहुल परमार,सौरभ सक्सेना,श्रवण यादव, राजेन्द्र सिंह चौहान,दशरथ पाटीदार,प्रशान्त ग्वालियरी,प्रिति सोलंकी, तुषार कोठारी,अभिनव उपाध्याय, विकास सोनी, तरुण पुरोहित, मनीष नापटर, योगेश अधिकारी,कृष्णा मिणा, अंजना राणा,रेखा सांखला, विरेन्द्र कुलकर्णी,
शांन्ति लाल चौधरी, रिजवान खोकर, संजय पाटीदार, रोहित पाटगवाल, राजेश गिरी, सुरेश बोरासी, सहित अनेक अभिभाषक गण उपस्थित थे।
एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट जल्द लागू हो
वरिष्ठ अभिभाषक सुनील पारीक एडवोकेट ने बताया कि कमलनाथ सरकार एवं शिवराज सिंह चौहान सरकार ने अपने घोषणा पत्रों में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की घोषणा की थी जिसे आज परिहन्त तक लागू नहीं किया गया है जिसके कारण अपराधियों के हौसले बुलंद है जिससे आए दिन एडवोकेट पर हमले होते रहते है मुख्यमंत्री को त्वरित रूप से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने के लिए पहल करना चाहिए।

error: Content is protected !!