• Fri. Nov 6th, 2026

बजट में रतलाम के सड़क और पुल निर्माण हेतु 56 करोड़ 50 लाख का प्रावधान, विधायक काश्यप ने मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री, लोक निर्माण मंत्री और नगरीय विकास एवं आवास मंत्री का माना आभार

BySurendra Jain

Mar 1, 2023

खबर पक्की, 1 मार्च, रतलाम। राज्य विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा म.प्र. के लिये वर्ष 2023-24 के प्रस्तुत ई-बजट में रतलाम शहर के लिये 46 करोड़ 50 लाख रूपये की अनुमानित लागत के सड़क और पुल निर्माण के कार्य शामिल किये गये है। इसके अलावा शहरों की आंतरिक सड़कों के पुर्ननिर्माण और रख-रखाव के लिये कायाकल्प योजना का भी बजट में उल्लेख है। इसके तहत रतलाम नगर निगम को 10 करोड़ रूपये दिये जाने का प्रस्ताव भी बजट में शामिल है। विधायक चेतन्य काश्यप ने बजट में शामिल किये गये कार्यों के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव एवं नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
श्री काश्यप ने बताया कि बजट में जो दो सड़कें शामिल की गई हैं उनमें एक 12 करोड़ रूपये अनुमानित लागत की साढ़े तीन किलोमीटर लंबी बंजली-सेजावता बायपास मार्ग पर फोरलेन और दूसरी छ: करोड़ अनुमानित लागत वाली दो किलोमीटर लंबी फोर लेन बंजली हवाई पट्टी तक की सड़क है जो कि रतलाम-सैलाना-बांसवाड़ा अंर्तराज्यीय मार्ग पर बने फोरलेन से आगे हवाई पट्टी तक बनेगी।
उन्होंने बताया कि इन सड़कों के अलावा एक पुल के निर्माण को भी बजट में शामिल किया गया है, जो 31 करोड़ 50 लाख रूपये अनुमानित लागत से बंजली-सेजावाता बायपास मार्ग स्थित समपार क्रमांक 190 पर प्रस्तावित आर.ओ.बी. है।

error: Content is protected !!