• Sat. Nov 7th, 2026

नामली में चाकू की नोक पर लूट करने वाले आरोपी गिरफ्तार

BySurendra Jain

Feb 26, 2023

खबर पक्की, 26 फरवरी, रतलाम। नामली में 15 दिन पहले हुई लूट की वारदात के आरोपियों को पकडऩे में नामली थाना पुलिस को सफलता मिली है। लूट करने वाले तीनों आरोपी उज्जैन जिले के मकड़ोन क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने गिरोह के अर्जुन उर्फ मिथुन बागरी, किशन बागरी, महेश बागरी सभी निवासी नांदेड़ को गिरफ्तार कर लूट के रुपए सहित चाकू और मोटरसाइकिल जप्त की है। आरोपियों ने फोरलेन पर नामली स्थित रेलवे ब्रिज के पास फरियादी अंकित करें और उसके साथ ही संजय पोरवाल के साथ चाकू से हमला कर दो हजार नगद, पर्स और मोबाइल लूट लिया था।
दरअसल लूट की घटना 9 फरवरी की है। मोबाइल कंपनी में काम करने वाले अंकित खरे और उसके साथी संजय पोरवाल के साथ नामली रेलवे ब्रिज पर तीन अज्ञात बदमाशों ने चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। फरियादी ने घटना के एक दिन बाद नामली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई थी। जिस पर नामली थाना पुलिस ने हाईवे पर लूट करने वाले बदमाशों की तलाश शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि उज्जैन जिले के मकड़ोन थाना क्षेत्र के तीन आदतन अपराधी घटना की रात रतलाम जिले में सक्रिय थे। इस पर नामली थाना पुलिस की टीम ने आरोपी अर्जुन,किशन और महेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो घटना का खुलासा हो गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी हाईवे पर लूट करने का गिरोह चला रहे थे। इनके निशाने पर सुनसान रास्तों पर से गुजरने वाले राहगीर होते थे। नामली थाना पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ करने में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!