• Sat. Nov 7th, 2026

रेलवे स्टेशन परिसर में खुलेआम गुंडागर्दी, यात्रियों से मारपीट और चाकूबाजी, विडियो वायरल

BySurendra Jain

Feb 26, 2023

खबर पक्की, 26 फरवरी, रतलाम। रेलवे स्टेशन परिसर पर दो युवको ने जमकर उत्पात मचाया। बाद में आरपीएफ ने युवकों को पकड़कर जीआरपी के हवाले किया। युवको द्वारा खुलेआम गुंडागर्दी, मारपीट और यात्रियों से चाकूबाजी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब आठ बजे प्लेटफार्म दो से लगे सर्कुलेटिंग एरिया में अचानक दो बदमाश यात्रियों को पकड़कर मारपीट कर चाकू मारने लगे। मारपीट के वीडियो में दोनों बदमाश यात्रियों को पकड़कर चाकू लेकर मारते हुए दिख रहे हैं। वहां मौजूद लोगों ने आरपीएफ को इसकी सूचना दी जिसके बाद आरपीएफ ने युवकों को पकड़कर जीआरपी के हवाले किया।
एक आरोपित के पास पुलिस ने चाकू बरामद किया है। बताया जा रहा है कि शुरुआत में आरोपितों ने पुलिस को बरगलाने के प्रयास किया, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद स्थिति साफ हो गई।दोनों आरोपितों का आपराधिक रिकार्ड भी पुलिस निकलवा रही है। जीआरपी थाना प्रभारी लोकेंद्रसिंह हिहोर ने बताया कि आरपीएफ व जीआरपी ने संयुक्त कार्रवाई कर आरोपितों को पकड़ा है। प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। किसी यात्री ने फिलहाल शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

error: Content is protected !!