• Sat. Nov 7th, 2026

मदिरा प्रदेश कहने पर भाजपा ने कलंकनाथ मुर्दाबाद के नारों के बीच जलाया कमलनाथ पुतला, पूर्व मुख्यमंत्री का बयान जनता का अपमान : विधायक चेतन्य काश्यप

BySurendra Jain

Feb 23, 2023

खबर पक्की, 23 फरवरी, रतलाम। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा मध्यप्रदेश को मदिरा प्रदेश कहने पर भाजपा ने प्रदेश व्यापी आव्हान् पर रतलाम मे पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने धान मंडी चौराहे पर हुए पुतला दहन कार्यक्रम मे कलंकनाथ मुर्दाबाद, जनता के सम्मान में भाजपा मैदान मे और भाजपा जिंदाबाद के नारों के साथ कमलनाथ का पुतला जलाया। इस मौके पर विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का बयान जनता का अपमान है।
पुतला दहन कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा के नेतृत्व मे किया गया इसमें जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, महापौर प्रहलाद पटेल जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, सुनील सारस्वत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सह प्रभारी नीलेश बाफना, जिला भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार, आई.टी.सेल प्रदेश संयोजक सोमेश पालीवाल, मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, मयूर पुरोहित, कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव, एमआईसी सदस्य विशाल शर्मा, धर्मेंद्र व्यास, अक्षय संधवी, दिलीप गांधी, पार्षद परमानन्द योगी, अंत्योदय प्रकोष्ठ संयोजक गोपाल राठी, स्वयंम् सेवी प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजेश रांका, संजय सांखला सहित पार्टी, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
मध्यप्रदेश के साथ सम्मान के साथ रहे
विधायक चेतन्य काश्यप ने पुतला दहन के बाद कहा कि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का बयान जनता का अपमान है और मध्यप्रदेश को बदनाम करने साजिश है। पूर्व मुख्यमंत्री के मुंह से ऐसा बयान शोभाजनक नही है भाजपा इसकी धोर निंदा करती है। श्री काश्यप ने कहा कि कमलनाथ को अपनी भाषा का उपयोग संयम् के साथ करे, अन्यथा भाजपा प्रदेश की जनता के साथ उसके सम्मान मे सदैव खड़ी रहेगी। यह विरोध प्रदर्शन कमलनाथ को यह सन्मति देगा की वे मध्यप्रदेश के साथ सम्मान रहे और राजनीति को राजनीति की तरह करें।

error: Content is protected !!