• Fri. Nov 6th, 2026

जिले में अभिभाषक रहे कार्य से विरत

BySurendra Jain

Feb 23, 2023

खबर पक्की, 23 फरवरी, रतलाम। जिला अभिभाषक संघ के आव्हान पर 25 एवं 100 प्रकरणों के निराकरण संबंधी प्रक्रिया के विरोध में गुरुवार को जिले के अभिभाषक कार्य से विरत रहे। राज्य में समस्त जिला एवं तहसील अभिभाषक संघ अपने अपने स्तर पर कार्य से विरत रहकर रोष व्याप्त कर रहे हैं।
जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष अभय शर्मा ने बताया कि रतलाम संघ विगत कई दिवस से प्रक्रिया के विरोध में अपने स्तर पर विरोध दर्ज कर मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश को भी पत्र व ज्ञापन प्रस्तुत कर चुका है। परंतु आज पर्यंत उच्च न्यायालय द्वारा 25 एवं 100 प्रकरणों की प्रक्रिया को निरस्त नहीं किया गया है। राज्य अधिवक्ता परिषद् के आव्हान पर जिला अभिभाषक संघ उक्त वर्णित 25 एवं 100 प्रकरणों की प्रक्रिया के विरोध में 23 फरवरी से 25 फरवरी तक पूर्णत: न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है। जिला अभिभाषक संघ 25 फरवरी तक न्यायिक कार्य से पूर्णत: विरत रहेगा। वर्णित अवधि में समस्त अभिभाषक सहित नोटरीगण, शपथआयुक्तगण, टाइपिस्ट एवं स्टांप वेंडर्स भी कार्य से विरत रहेंगे।

error: Content is protected !!