• Sat. Nov 7th, 2026

धार जिले में मोटर साइकल और जीप की टक्कर में चार लोगों की मौत

BySurendra Jain

Feb 22, 2023

खबर पक्की, 22 फरवरी, बाग (धार)। मध्य प्रदेश के धार जिले में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के संबंध में मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हादसा बाग- डेहरी मार्ग पर हुआ।
बताया जाता है कि बाग- डेहरी मार्ग पर ग्राम लोंगसरी के निकट मोटरसाइकिल और बोलेरो जीप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार 4 लोगों की मौत हो गई। टीआई रंजीतसिंह बघेल ने इस संबंध में जानकारी बताया कि मृतकों में दो पुरुष, एक महिला और एक बच्चा बाइक पर सवार थे। बताया जाता है कि बाइक सवार ग्राम खोजाकुआं के रहने वाले हैं। ये लोग ग्राम बंधानिया जा रहे थे। घटना रात करीब 8 बजे के करीब हुई। दुर्घटना के बाद मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए बाग के अस्पताल भेजा गया है।

error: Content is protected !!