खबर पक्की :13 फरवरी रतलाम, अपने आशिक को भाई बता कर उसके साथ छुप छुप के संबंध बनाती रही इसी से परेशान होकर हितेश पाल पिता लक्ष्मण पाल निवासी इंदौर ने आत्महत्या कर ली। कल इंदौर पुलिस ने एक पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दें उन्होंने बताया कि हितेश पाल पिता लक्ष्मण पाल निवासी इंदौर जो कि एक प्राइवेट कंपनी में जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत थे की पत्नी नीतू पाल के डेढ़ साल से अवैध संबंध रतलाम निवासी कृष्णा राठौर मावा वाला के साथ है और वह उसे अपना भाई बता कर उसकी आड़ में आशिकी करते थे जिसका पता उसके पति हितेश को उसके चैटिंग से चल गया था। उसकी पत्नी ने कृष्णा को वाला को कंपास कंपनी की जीप भी गिफ्ट में दी थी। इससे परेशान होकर हितेश ने आत्महत्या कर ली और अपने पीछे सुसाइड नोट छोड़ कर गया जिसमें लिख कर गया कि कृष्णा उसकी पत्नी और रानी उदासी मनासा( रतलाम) उसकी मौत के लिए जिम्मेदार है और उन्हें कड़ी सजा दी जाए और उसकी property उसके पुत्र और पिता जी को दे दी जाए। उल्लेखनीय है कि कृष्णा मावा वाला भारतीय जनता युवा मोर्चा पिछड़ा मोर्चा के पदाधिकारी रहे हैं और वर्तमान में इंदौर के भाजपा नेताओं और विधायकों के संपर्क में है और भाजपा के कार्यक्रमों में निरंतर शामिल होते रहे हैं। इनके सोशल मीडिया अकाउंट से इनके भाजपा नेता होने के सारे सबूत मिल जाएगा।


