• Sat. Nov 7th, 2026

राॅयल हाॅस्पिटल द्वारा 100 निःशुल्क चिकित्सा शिविर के महाअभियान का लुनेरा शिविर सम्पन्न, 382 मरीजों की हुई जाँच गंभीर मरीजो का घर जाकर चिकित्सकों ने किया ईलाज

BySurendra Jain

Feb 12, 2023

खबर पक्की, 12 फरवरी, रतलाम। राॅयल हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर, सालाखेड़ी द्वारा ग्राम लुनेरा जिला रतलाम में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्राम लुनेरा एवं आसपास के क्षेत्र के रहवासियों ने उपस्थित होकर चिकित्सा सुविधा का लाभ लिया। तीन घन्टे के शिविर में लुनेरा ग्राम एवं आसपास के ग्राम के रहवासियों का 3 डाॅक्टर्स की टीम ने परीक्षण करके, उन्हें चिकित्सीय परामर्श दिया। इस शिविर में भिन्न-भिन्न उम्र के मरीजों ने अपनी विभिन्न बीमारियों का ईलाज प्रशिक्षित् चिकित्सकों द्वारा करवाया।

अत्यधिक बीमार व चलने में असमर्थ कई मरीजों का परीक्षण और परामर्श राॅयल हाॅस्पिटल के चिकित्सकों द्वारा उनके घर जाकर किया गया तथा उन्हें वहाॅ पर निःशुल्क दवाईयां भी दी।

चिकित्सा शिविर में राॅयल हाॅस्पिटल के डाॅ. शमशूलहक, डाॅ. सी.पी. जोशी एवं महिला चिकित्सक डाॅ. सुमित्रा चौहान ने परामर्श प्रदान किया।

शिविर के उद्घाटन में ग्राम के सरपंच सोमलाल कोटिया, कुलदीप सिंह, सहायक सचिव परमानंद चौहान, ग्राम मुखिया गोवर्धनलाल पटेल, सामाजिक कार्यकर्ता राहुल पाटीदार, राजेश गुर्जर आदि ने उपस्थित होकर सहयोग प्रदान किया। लुनेरा में इस शिविर के आयोजन पर राॅयल हाॅस्पिटल के चेयरमेन प्रमोद गुगालिया व डाॅयरेक्टर डाॅं. उबेद अफजल एवं उनकी प्रबंधन समिति का आभार व्यक्त किया।

आयोजित शिविर में राॅयल हाॅस्पिटल के प्रशासक दिनेश राजपुरोहित, सिस्टर सरोज यादव, सिस्टर रीतू सिसोदिया,सिस्टर उर्मिला पाटीदार,सिस्टर सोनम शर्मा,सिस्टर करुणा डामोर,ड्रेसर कृष्णा शर्मा, जगदीश परमार,दीपेंद्र शर्मा आदि सहयोग के लिए उपस्थित रहें।

error: Content is protected !!