• Sat. Nov 7th, 2026

बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष का परीक्षा परणिाम शत-प्रतिशत रहा

BySurendra Jain

Feb 13, 2023

खबर पक्की, 13 फरवरी, रतलाम। डॉ. एम.बी. शर्मा नर्सिंग महाविद्यालय का बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। संस्था पी.आर.ओ. योगेन्द्र पुरी गोस्वामी ने बताया कि, मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, जबलपुर द्वारा घोषित बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष के नतीजों में महाविद्यालय की श्रुति राठौड ने 73.85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, तनीषा राठौड ने 71 प्रतिशत अंको से द्वितीय एवं नेहा बैरागी ने 69 प्रतिशत अंक से तृतीय स्थान प्राप्त किया। परीक्षा में शामिल सभी विद्यार्थियों का परिणाम भी उल्लेखनीय रहा। इस सफलता पर संस्था संचालक डॉ. मुकेश गिरी गोस्वामी, महाविद्यालय प्राचार्य वाय. विल्सन दास, प्रबंधक अशोक कुमार वर्मा, प्राध्यापक रेखा मित्तल, विनोद पाटिदार ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

error: Content is protected !!