• Sat. Nov 7th, 2026

जिले में 10, 11 एवं 13 फरवरी को होगा अन्न उत्सव का आयोजन

BySurendra Jain

Feb 9, 2023

खबर पक्की, 9 फरवरी, रतलाम। शासन के निर्देशानुसार रतलाम जिले में आगामी 10, 11 एवं 13 फरवरी को प्रात: 9 बजे से जिले की सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर अन्नउत्सव आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम को निर्देशित किया गया है कि वह सभी उचित मूल्य दुकानों पर आवंटन अनुसार राशन का प्रदाय सुनिश्चित करें।
जिला आपूर्ति अधिकारी एस.एच. चौधरी ने बताया कि जिले की 521 उचित मूल्य दुकानों पर 10 11 में 13 फरवरी को स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सतर्कता समितियों एवं दीनदयाल अंत्योदय समिति के सदस्यों की उपस्थिति में आयोजन होगा जिसमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत माह जनवरी 2023 के शेष रहे पात्र परिवारों को नियमित निशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा तथा माह फरवरी 2023 का नियमित खाद्यान्न में निशुल्क वितरित किया जाएगा। उत्सव के पर्यवेक्षण के लिए प्रत्येक उचित मूल्य दुकान पर नोडल अधिकारी रहेंगे।
हितग्राहियों से आह्वान किया गया है कि यदि उनके द्वारा ईकेवाईसी एवं मोबाइल सेटिंग नहीं करवाई गई है तो उसे दुकान के विक्रेता के पास जाकर अनिवार्य रूप से करवाने में ताकि भविष्य में उनके मोबाइल फोन पर उनके द्वारा कितनी सामग्री दुकान से प्राप्त की गई है उसकी सूचना भी मोबाइल पर प्राप्त हो सकेगी। इस दौरान दुकान पर पात्र हितग्राहियों से फीडबैक फॉर्म भी भरवाए जाएंगे जिले के आयोजन की मानिटरिंग के लिए संचनालय भोपाल द्वारा क्षेत्रीय प्रबंधक उज्जैन श्री डी.एस. कटारे को नियुक्त किया गया है, वह जिले में भ्रमण करके आयोजन की मानिटरिंग करेंगे। उपभोक्ताओं को राशन प्राप्त करने में यदि कोई कठिनाई हो तो जिला स्तरीय पीडीएस हेल्पलाइन नंबर 07412 270414 पर अपनी शिकायत कार्यालय इन समय में दर्ज करा सकते हैं।

error: Content is protected !!