• Sat. Nov 7th, 2026

नेशनल लोक अदालत में बीएसएनएल द्वारा अपने राजस्व की लंबित राशि के प्रकरण न्यायालयों में प्रस्तुत किए गए

BySurendra Jain

Feb 9, 2023

खबर पक्की, 9 फरवरी, रतलाम। मध्यप्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा सभी तहसीलों एवं जिला न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का आयोजन आगामी 11 फरवरी को किया जाने वाला है जिसमें आपसी समझौते के आधार पर प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। इस तारतम्य में भारत संचार निगम लिमिटेड रतलाम ने भी अपनी राजस्व की लंबित राशि से संबंधित लगभग 499 प्रकरणों को रतलाम जावरा सैलाना तथा आलोट न्यायालय में प्रस्तुत किया है।
बीएसएनएल के लेखा अधिकारी भारत चंदेल ने बताया कि नेशनल लोक अदालत में प्रस्तुत किए जाने वाले प्री लिटिगेशन प्रकरणों के लिए रतलाम, जावरा, सैलाना तथा आलोट के न्यायालयों में संबंधित खंडपीठ के पीठासीन अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर प्रकरणों का निराकरण किया जावेगा। बीएसएनएल ने नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष छूट का प्रावधान रखा है। उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार प्रकरण के निराकरण के लिए बीएसएनएल के कार्यालय में भी आगामी 11 फरवरी के पूर्व संपर्क करके छूट का फायदा उठा सकते हैं।
दूरभाष मोबाइल एफ टीटी के लंबित राशि के प्रकरणों से संबंधित उपभोक्ता से बीएसएनएल द्वाराआपसी समझौते से 10 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक छूट का लाभ देकर प्रकरण निपटाने की अपील की है।

error: Content is protected !!