खबर पक्की : 9 फरवरी रतलाम। कल सर्राफा व्यापारी राकेश सकलेचा को धमकी के मामले में माणक चौक थाने में शिकायत हुई है। पुलिस ने बताया कि राकेश ने अपनी शिकायत में कहा है कि पवन काफी दिनों से उसे धमका रहा है और कल 7 फरवरी को फिर रात को उसका फोन आया कि ₹100000 दे दो नहीं तो जान से खत्म कर दूंगा। पुलिस ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है और फोन लगाने वाले को बुलाकर थाने पर पूछताछ की जा रही है। और यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसके गैंग में और कौन-कौन शामिल है। पुलिस फोन लगाने वाले की सोशल मीडिया प्रोफाइल भी खंगाल रही है वहां से भी उसको इस धमकी के तारतम्य मैं कुछ सबूत मिले हैं। धमकाने वाले की फेसबुक प्रोफाइल पर सिद्दू मूसेवाला टारगेट रतलाम में पप्पू को बताया गया है। एक अन्य फोटो में मां का बाप का बेटे का सबका बदला लेगा तेरा पवन पप्पू से लिखा हुआ है। कल ही एसपी रतलाम ने बजाज फाइनेंस में हुई घटना के बाद साफ कर दिया था कि रतलाम में इस तरह की घटना करने वालों को, धमकी देने वालों को, वसूली करने वालों को जमीन कब्जाने वालों को और ऐसे कामों में सहयोग करने वाले सहयोगीयो दलालों को बख्शा नहीं जाएगा। जिला पुलिस अधीक्षक के कहे अनुसार प्रॉपर्टी विक्रेताओं प्रॉपर्टी का धंधा करने वालों और दलालों को साफ सुथरा और स्वच्छ काम करना चाहिए और गुंडे बदमाशों का सहारा नहीं लेना चाहिए और अगर ऐसा पाया जाता है तो फिर पुलिस किसी को छोड़ेंगे नहीं चाहे वह किसी भी पार्टी से संबंधित हो कितना भी रसूखदार हो।

