• Sat. Nov 7th, 2026

बजाज फाइनेंस की घटना के बाद SP का कड़ा रुख, गुंडों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। प्रॉपर्टी के लिए धमकाने वाले गुंडे और उनके सहयोगी भी पुलिस के रडार पर

BySurendra Jain

Feb 8, 2023

खबर पक्की : 8 फरवरी रतलाम, कल 7 फरवरी को शाम को कुछ गुंडे बजाज फाइनेंस के दफ्तर में घुस गए थे और गुंडागर्दी कर रहे थे तब सूचना मिलने पर एसपी अभिषेक तिवारी और दो बत्ती पुलिस मौके पर पहुंचे और पूरी जानकारी ली। इस मामले में पुलिस ने आज धारा 147,148 जो कि बलवा और तोड़फोड़ की धारा है और गाली गलौज की धारा 294 मैं प्रकरण दर्ज किया है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था इसलिए शिकायत पुलिस द्वारा ही दर्ज की गई है। घटना का कारण अभी पता नहीं चला है। प्रकरण किसी अंकुश श्रीवास्तव और उसके साथियों के खिलाफ दर्ज हुआ है। प्रकरण के बाद जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने खबर पक्की से चर्चा करते हुए कहा कि जिले में किसी की भी गुंडागर्दी चलने नहीं दी जाएगी और इस तरह की हरकत करने वालों को पुलिस अंजाम तक पहुंचाएगी। उन्होंने बताया कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रो से भी सूचनाएं मिल रही है कि कुछ गुंडा किस्म के लोग जिनकी पहले से ही गुंडागर्दी की हिस्ट्री है वह गुंडागर्दी के दम पर प्रॉपर्टी खाली कराने और जमीन के कब्जे छुड़ाने और जमीन पर कब्जा करने के काम में लगे हुए हैं। और उन्हें रतलाम के ही प्रॉपर्टी का क्रय विक्रय करने वाले दलालों का सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी लोग पुलिस के राडार पर है और जिले के सभी थाना प्रभारियों को ताकीद की गई है कि ऐसे मामलों में शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी के लहजे में कहा कि ऐसे कामों में लगे लोग और उनके सहयोगी अपने अंजाम के लिए तैयार रहे। उन्होंने कहा कि जिले में इस तरह की कोई भी घटना की सूचना निकट के पुलिस थाने या उन्हें उनके व्हाट्सएप नंबर+91 70491 00454 या स्वयं मिलकर दे सकते हैं जिले की छवि खराब करने वाली इस तरह घटना और शिकायतों पर पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!