खबर पक्की : 7 फरवरी रतलाम, आज एक दर्दनाक हादसे में 5 वर्षीय दृष्टि पवार की मृत्यु हो गई। पूरी घटना इस प्रकार है कि सागौद रोड की संकरी पुलिया जिसका डेढ़ साल से रुका हुआ काम अभी फिर चालू हुआ है और जिस पर दिन भर में कई मर्तबा ट्रैफिक जाम हो जाता है, पर दिन में 4:30 बजे के लगभग बच्चों को घर छोड़कर वापस सांगोद रोड स्थित स्कूल कंपाउंड के लिए जा रही बस क्रमांक mp43 0363 जो कि जैन पब्लिक स्कूल की बस थी और ट्रैफिक जाम की वजह से पुलिया के पहले ही खड़ी हो गई थी। सांगोद रोड की ओर से ट्रैफिक शुरू होने पर अपनी 5 वर्षीय बच्ची दृष्टि को लेकर इलेक्ट्रिक व्हीकल से प्रिया पति विजय सिंह पवार अपने घर धीरज शाहनगर जा रही थी वह बस को पार करते हुए अत्यधिक ट्रैफिक और सड़क के खराब हालत के कारण जैन पब्लिक स्कूल की बस के पीछे पहिए से जा टकराई। बच्चे और उसकी मां को घायल होने से पीछे इसे स्कूल की बस के ड्राइवर अशोक और एक अन्य व्यक्ति ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। चश्मदीद अशोक ने हीं बताया कि स्कूटी चालक महिला का बैलेंस बिगड़ने से वह पीछे के पहिए से जा टकराई और बच्चे के सिर में हेड इंजरी होने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। उसने कहा बस तो खड़ी हुई थी तो तेज रफ्तार होने का सवाल ही नहीं उठता बहरहाल जो भी हुआ बहुत ही बुरा हुआ और हर मौत बहुत दुखद होती है। प्रायः दुर्घटना होने पर और टू व्हीलर चालक के घायल होने या मृत्यु होने पर बड़ी गाड़ी के चालक को दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया दिया जाता है। लेकिन हम यह भूल जाते हैं कि बस, ट्रक या अन्य गाड़ी का ड्राइवर एक गरीब इंसान होता है और अपनी रोजी रोटी के लिए नौकरी करता है और बेवजह बगैर गलती के भी अखबार और मीडिया वाले उसको गलत ठहरा देते हैं तो उसके घर परिवार पर किस तरह दुखों का पहाड़ टूट ता है यह वही बता सकते हैं जिनके ऊपर यह गुजरता है। इस गाड़ी का ड्राइवर थामस भी कई वर्षों से गाड़ी चला रहा है और उसका बहुत साफ सुथरा रिकॉर्ड है और इस दुर्घटना में चश्मदीदों के बयान से प्रथम दृष्टया उसकी कोई गलती दिखाई नहीं दे रही है। दीनदयाल नगर पुलिस थाने पर विवेचना अधिकारी अशोक चौहान से भी बात की गई उन्होंने कहा कि अभी विवेचना जारी है इसलिए अभी कुछ बता नहीं सकता। लेकिन इस दुर्घटना से सबक लेते हुए पुलिस विभाग को इस पुलिया पर स्थाई ट्राफिक व्यवस्था के लिए जवान तैनात करना चाहिए क्योंकि दोनों तरफ रोड चौड़ी होने से इस रोड पर ट्रैफिक तो काफी बढ़ गया लेकिन पुलिया चौड़ी नहीं होने के कारण इस पुलिया पर आए दिन जाम लग जाता है। यही नहीं सड़क निर्माण विभाग को जब तक पुलियाओ का चौड़ीकरण नहीं हो दोनों तरफ के रोड की चौड़ाई चौड़ाई नहीं बढ़ाना चाहिए ऐसा सुझाव जिला प्रशासन को राज्य शासन को भेजना चाहिए ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं को टाला जा सके।

