खबर पक्की, 7 फरवरी, रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के वाणिज्य विभाग टिकट जांच दल द्वारा 7 फरवरी, 2023 को रूनखेड़ा स्टेशन पर प्रात: 7 बजे से 14.00 बजे तक स्पेशल टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस स्पेशल टिकट जांच अभियान में लगभग 12 मेल/एक्सप्रेस एवं सामान्य ट्रेनों की जांच की गई जिसमें 197 यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पाए गए। बिना टिकट यात्रियों से रु 73,515/- का राजस्व रेलवे को प्राप्त हुआ।
इस टिकट जांच अभियान का संचालन मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमित कुमार शाहनी के निर्देशन में किया गया जिसमें 12 टिकट चेकिंग स्टाफ शामिल हुए। टिकट जांच अभियान के दौरान यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने तथा गाडियों एवं स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के बारे में बताया गया।

