• Sat. Nov 7th, 2026

भाजपा कार्यालय मे जिला अध्यक्ष लुनेरा ने किया ध्वजारोहण

BySurendra Jain

Jan 27, 2023

खबर पक्की, 27 जनवरी, रतलाम। गणतंत्र दिवस पर पैलेस रोड़ स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय मे राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने प्रदेश के नवकरणीय ऊर्जा एवं पर्यावरण मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग जी की उपस्थिति मे ध्वजारोहण कर आन, बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने इस दूसरे का मुंह मीठा कराकर राष्ट्रीय पर्व की बधाई एवं शुभकामनाओं का आदान प्रदान भी किया।
जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि मंत्री श्री डंग ने श्री लुनेरा को मिठाई खिलाकर गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, पूर्व महामंत्री मनोहर पोरवाल, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, बलवंत भाटी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार, मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, विनोद यादव, कृष्णा सोनी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन सहित भाजपा के विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठ, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!