• Fri. Nov 6th, 2026

ग्राम दिवेल में बीती रात मन्दिर में जूतों समेत घुसकर पुजारी की पत्नी के साथ मारपीट किए जाने के मामले में दो एफआईआर दर्ज, अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार

BySurendra Jain

Jan 27, 2023

खबर पक्की, 28 जनवरी, रतलाम। जिले के सैलाना थानान्तर्गत ग्राम दिवेल में बीती रात मन्दिर में जूतों समेत घुसकर पुजारी की पत्नी के साथ मारपीट किए जाने के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दस आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। बीती रात घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर चुके कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूयवंशी और एसपी अभिषेक तिवारी शुक्रवार दोपहर को दोबारा दिवेल पहुंचें और उन्होने स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने कहा है कि जिलेभर में कहीं भी अशान्ति फैलाने की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कडी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस ने इस मामले में दो अलग अलग एफआईआर दर्ज की है।
उल्लेखनीय है कि धामनोद के समीप स्थित ग्राम दिवेल में गुरुवार बसंत पंचमी का पर्व होने से गांव के श्रीराम मन्दिर में धार्मिक आयोजन किए जा रहे थे। शाम करीब साढे सात बजे मन्दिर परिसर के पास कुछ मुस्लिम युवक अश्लील गाली गलौज कर रहे थे। गांव के ही एक नाबालिग युवक अनिल पिता बालाराम बामनिया जाति भील 17 ने इन युवकों को मन्दिर के पास गाली गलौज करने को मना किया तो इन लोगों नें बालक के साथ मारपीट प्रारंभ कर दी। अनिल बचने के लिए मन्दिर में घुसा तो आरोपी मुश्ताक खां, नाहरु खां, मोईन खां, असलम खां, साहिब खां, सुल्तान खां, मुजम्मिल खां, दलावर खां व कुछ अन्य लोग अनिल के पीछे मन्दिर में घुस गए और उन्होंने अनिल व उसके साथियों, शेरसिंह व लोकेन्द्र सिंह के साथ मारपीट शुरु कर दी। मन्दिर के भीतर पुजारी कैलाश शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती चंदाबाई भगवान की पूजा करके मूर्ति के सामने बैठी थी। जब चन्दाबाई ने इन गुण्डों को रोकने की कोशिश की तो मुश्ताक खां ने चंदाबाई के मुंह पर लात मारी, जिससे उनके मुंह से खून निकलने लगा। इन मुस्लिम गुण्डों नें मन्दिर के भीतर का सामान अस्त व्यस्त कर दिया और घण्टी मशीन को भी तोड दिया। ये सारी घटना मन्दिर के भीतर लगे सीसीटीवी में रेकार्ड हो गया।
मन्दिर में हुई मारपीट की जानकारी जैसे ही विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को लगी आसपास के कई गांवों के कार्यकर्ता दिवेल पंहुच गए और मन्दिर के बाहर जमकर प्रदर्शन होने लगा। मन्दिर के बाहर जमकर नारेबाजी की गई। विश्व हिन्दु परिषद् के जिला सह मंत्री बंटी शर्मा के नेतृत्व में जमकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे थे।
घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी और एसपी अभिषेक तिवारी मौके पर पंहुच गए। गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। आधी रात तक हंगामा चलता रहा। कलेक्टर सूर्यवंशी द्वारा आरोपियों के विरुद्ध कडी कार्यवाही के आश्वासन के बाद आक्रोशित लोग शान्त हुए। सैलाना पुलिस ने इस मामलें में दो एफआईआर दर्ज की है। अनिल पिता बालाराम बामनिया की रिपोर्ट पर मुश्ताक खां, नाहरु खां, मोईन खां, असलम खां, साहिब खां, सुल्तान खां, मुजम्मिल खां, दलावर खां व कुछ अन्य लोगों के विरुद्ध भादवि और एससीएसटी एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। दूसरी एफआईआर चंदाबाई पति कैलाश शर्मा की ओर से दर्ज की गई है। इस मामले में मुश्ताक पिता शेर खां के विरुद्ध भादवि की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। घटना में शामिल दस आरोपी अभी तक गिरफ्तार किये जा चुके है।
बीती रात हुए सारे घटनाक्रम के बाद कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी और एसपी अभिषेक तिवारी आज फिर घटनास्थल का जायजा लेने दिवेर पहुंचे। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने चर्चा करते हुए बताया कि दिवेल में स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। घटना के दस आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कलेक्टर ने जिले भर के असामाजिक तत्वों को कडा सन्देश देते हुए कहा है कि शांतिभंग करने के प्रयासों को किसी भी किमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ कडी कार्यवाही की जाएगी। ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना भी आज दिवेल पहुंचे। उन्होने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि हिन्दूओं के धार्मिक स्थलों पर हमले कतई बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और ऐसे तत्वों के खिलाफ कडी कार्यवाही की जाएगी।

error: Content is protected !!