• Sat. Nov 7th, 2026

कर्मचारियों ने शहर विधायक काश्यप को मांगों का ज्ञापन सौंपा

BySurendra Jain

Jan 21, 2023

खबर पक्की, 21 जनवरी, रतलाम। मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर दूसरे चरण में रतलाम जिले के 32 संगठनों ने एकजुट होकर मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन शहर विधायक चेतन कश्यप को उनके निवास पर जाकर सौंपा।
विधायक चेतन कश्यप जी ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कर्मचारियों के लिए संवेदनशील है, और कर्मचारी जगत भी मध्य प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है। मैं आप लोगों की मांगों को शासन तक प्रेषित कर निराकरण का निवेदन करूंगा।

घटक संगठन के कर्मचारी गुलाब चक्कर पर एकत्रित हुए और नारेबाजी की। ज्ञापन का वाचन मोर्चा के अध्यक्ष शरद शुक्ला ने किया।
संचालन जुल्फिकार अली ने किया, ज्ञापन के पूर्व बैठक आयोजित की गई, बैठक मे संरक्षक दीपक सुराना एवं विभिन्न संगठनों के जिलाध्यक्ष , अरुण शर्मा, सुशील शुक्ला,,दीपक छपरी, , , मोहन सिंह सोलंकी, चरण सिंह चौधरी,राकेश कुमार बोरिया, मुनीन्द्र दुबे, गोपाल बोरिया ,नरेंद्र टाक,, हेमंत राय, , आराधना निगुड़कर,जीनत स्टीफन, रानी नेल्सन ,रेखा वसुनिया, निर्मला सैनी, , ,लक्ष्मीनारायणपाटीदार ,मेहरबान सिंह, सुनिल वर्मा, ललित पांचाल, ओम प्रकाश टांक, देवेंद्र शर्मा, डॉ शिरीष मेहरा ,दिनेश भटनागर, दुष्यंत पुरोहित , मुस्तिकीम सिद्दीकी, योगेश कसारा,अनिल राठौड़, शरद शिकारी,संजय मेहता, धर्मेंद्र गुप्ता, शांतिलाल बोस ,अनिल दोहरे,राकेश मुनिया, दशरथलाल खेर,शांतिलाल पंवारआदि ने अपने विचार व्यक्त किए । सभी ने 29 फरवरी को भोपाल में आयोजित विशाल प्रदर्शन में अपने साथियों सहित
सैकड़ों की तादाद में भाग लेने पर सहमति दी।

error: Content is protected !!