• Sat. Nov 7th, 2026

रतलाम मंडल से होकर दो जोड़ी उर्स स्पेशल ट्रेन का परिचालन

BySurendra Jain

Jan 20, 2023

खबर पक्की, 20 जनवरी, रतलाम। अजमेर में उर्स के दौरान गाडियों में यात्रियों की अधिक भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के विभिन्न स्टेशनों से होकर दो जोड़ी उर्स स्पेशल ट्रेन का परिचालन स्पेशल किराया के साथ किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 09149/09150 सूरत-मदार जंक्शन सूरत उर्स स्पेशल ट्रेन-गाड़ी संख्या 09149 सूरत मदार जंक्शन सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 26 जनवरी 2023, गुरूवार को सूरत से 23.50 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम(06.15/06.20 शुक्रवार), नीमच(08.13/08.15), चित्तौडग़ढ़(09.30/09.35) चंदेरिया(09.53/09.55) होते हुए 27 जनवरी, 2023 शुक्रवार को मदार जंक्शन पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09150 मदार जंक्शन सूरत सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 26 जनवरी, 2023 शुक्रवार को मदार जंक्शन से 18.40 बजे चलकर रतलाम मंडल के चंदेरिया(22.15/22.17), चित्तौडग़ढ़(22.35/22.40), नीमच(23.40/23.42) एवं रतलाम(03.30/03.35, शनिवार) होते हुए 28 जनवरी, 2023 शनिवार को सूरत पहुँचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में वडोदरा, रतलाम,
नीमच,चित्तौडग़ढ़, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसिराबाद एवं मदार स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में 12 थर्ड एसी एवं 8 स्लीपर श्रेणी के कोच रहेंगे।
गाड़ी संख्या 09175/09176 सूरत- मदार जंक्शन सूरत उर्स स्पेशल ट्रेन-गाड़ी संख्या 09175 सूरत मदार जंक्शन सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 23 जनवरी 2023, सोमवार को सूरत से 23.50 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम(06.15/06.20 मंगलवार), नीमच(08.13/08.15), चित्तौडग़ढ़(09.30/09.35) चंदेरिया(09.53/09.55) होते हुए 24 जनवरी, 2023 मंगलवार को मदार जंक्शन पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09176 मदार जंक्शन सूरत सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 24 जनवरी, 2023 मंगलवार को मदार जंक्शन से 15.40 बजे चलकर रतलाम मंडल के चंदेरिया(19.05/19.07), चित्तौडग़ढ़(19.25/19.30), नीमच(20.38/20.40) एवं रतलाम(22.55/23.00, शनिवार) होते हुए 25 जनवरी, 2023 बुधवार को सूरत पहुँचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में वडोदरा, रतलाम,
नीमच,चित्तौडग़ढ़, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसिराबाद एवं मदार स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में 02 स्लीपर, 8 सामान्य श्रेणी, 4 चेयरकार एवं 1 एसी चेयरकार कोच रहेगा।

error: Content is protected !!