खबर पक्की : 21 जनवरी रतलाम, करमदी रोड पर बनी दो कालोनियां शत्रुंजय विहार व केसर कॉलोनी के मामले में कलेक्टर द्वारा कल बड़ी कार्रवाई की गई। बताया जाता है कि 2 वर्ष से उक्त कॉलोनियों के बारे में कई शिकायतें जिला प्रशासन को प्राप्त हुई थी इन कालोनियों में आने जाने का मार्ग सरकारी जमीनों से बगैर जिला प्रशासन की अनुमति के कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग व नगर निगम से स्वीकृत करवाया गया था। शिकायत पर कलेक्टर द्वारा करवाई गई जांच में सर्वे नंबर 30, 33, 59 जो कि शासकीय सर्वे नंबर है पर कालोनियों के प्रवेश मार्ग पाए गए इस प्रकार कॉलोनाइजर द्वारा जिला प्रशासन के साथ-साथ अपने उपभोक्ताओं से भी छल किया गया है अगर जिला कलेक्टर की कार्रवाई इसी आधार पर आगे बढ़ती है तो रतलाम की कई सारी कालोनिया इसकी जद में आएगी। बड़ी बात यह है कि जब इन कालोनियों में विकास अनुमति जारी की गई थी तब शासकीय विभाग क्या भाड़ झौक रहे थे। बेशक जिसने गलत किया है उस पर कार्रवाई होना चाहिए लेकिन उनको भी नहीं बख्शा जाना चाहिए जिनकी इसमें सहभागिता रही है।

