• Sat. Nov 7th, 2026

एग्जाम वारियर्स के लिए होने वाले कला चेतना मेला की तैयारियां अंतिम चरण में, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी 22 जनवरी को अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे

BySurendra Jain

Jan 20, 2023

खबर पक्की, 20 जनवरी, रतलाम। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी के आव्हान पर एग्जाम वारियर्स के लिए चेतन्य काश्यप फांउडेशन द्वारा आयोजित होने वाले कला चेतना मेला की तैयारियां अंतिम चरण में है। शुक्रवार को फाउंडेशन अध्यक्ष व विधायक चेतन्य काश्यप ने भाजपा द्वारा गठित समिति के साथ बैठक की। बैठक में समिति संयोजक रेखा गौतम, सहसंयोजक दिव्या शर्मा एवं आरती ठक्कर उपस्थित रही।
श्री काश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी चाहते है कि परीक्षा के दौरान विद्यार्थी दहशत के माहौल से दूर रहे और आत्म विश्वास से त्यौहार के मूड में परीक्षा दे। इसी उद्देश्य से कला चेतना मेला में 22 जनवरी को प्रधानमंत्रीजी की पुस्तक एग्जाम वारियर्स पर आधारित आर्ट एवं पेंटिंग स्पर्धा की जा रही है। इसमें कक्षा 9 से 12 वीं तक के अधिक से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता हो।
स्पर्धा के प्रथम विजेता को फाउंडेशन 11000 रूपए, द्वितीय को 5000 रूपए एवं तृतीय को 3000 रूपए का पुरस्कार प्रदान करेगा। इसके अलावा 10 प्रतिभागियों को 1100 रूपए के पुरस्कार एवं 25 प्रतिभागियों को श्रेष्ठ कला के प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में रिस्ट वॉच दी जाएगी। आर्ट एवं पेंटिंग स्पर्धा में शामिल होने वाले सभी सहभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। आर्ट एवं पेंटिंग स्पर्धा के लिए 22 जनवरी को सभी प्रतिभागियों को विधायक सभागृह में सुबह 10 से 10.30 बजे तक उपस्थित होना आवश्यक है।

error: Content is protected !!