खबर पक्की : 20 जनवरी रतलाम, स्वामी विवेकानंद व्याख्यानमाला समिति द्वारा इस वर्ष 23 और 24 जनवरी को व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया है जिसमें 23 जनवरी को देश के प्रसिद्ध साहित्यकार एवं लेखक राजीव रंजन वर्तमान परिप्रेक्ष्य में युवाओं की भूमिका पर व्याख्यान देंगे वही 24 जनवरी को आयोजित व्याख्यान में राजधानी दिल्ली के प्रसिद्ध संविधान विशेषज्ञ एवं अभिभाषक डॉ डीके दुबे भारत का संविधान भारत का दर्पण विषय पर व्याख्यान देंगे। व्याख्यानमाला समिति के अध्यक्ष Wimpy छाबड़ा एवं सचिव डॉ हितेश पाठक ने बताया कि कार्यक्रम निश्चित समय 7:00 पर प्रारंभ होगा इसीलिए आगंतुकों से निवेदन है कि समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर व्याख्यानमाला को सफल बनाने में अपनी महती भूमिका अदा करें।

