• Sat. Nov 7th, 2026

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को एक भी हार नहीं चाहिए लेकिन क्या मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बलात्कार चाहिए : सकलेचा

BySurendra Jain

Jan 17, 2023

खबर पक्की, 17 जनवरी, रतलाम। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को होने वाले चुनाव में एक भी हार नहीं चाहिए लेकिन शायद उन्हें मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बलात्कार चलेगे । इनसे कोई आपत्ति नहीं है । यह आरोप पूर्व विधायक तथा कांग्रेश आरोप समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष पारस सकलेचा ने लगाया

सकलेचा ने कहा कि हरियाणा और गुजरात के चुनाव के समय बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी ने यह बयान क्यों नही दिया कि उन्हें एक भी हार नही चाहिए , जबकि वो तो पुरा एक राज्य ही हार गये । राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को साथ में यह भी बता देना चाहिए था कि अगर एक भी हार की जगह मध्य प्रदेश राज्य ही हार गये तो क्या करेंगे ।

सकलेचा ने पूछा कि जेपी नड्डा जी यह क्यों नहीं कहते हैं कि हमें देश मे एक भी बेरोजगार नहीं चाहिए । महिलाओ, बच्चीयो से बलात्कार नही चाहिए । आर्थिक तंगी से पुरे घर के सदस्य की आत्महत्या की शर्मनाक घटना नही चाहिए ।

सकलेचा ने कहा कि नड्डा जी को सत्ता का नशा तो आया लेकिन उन्हे यह सोच क्यो नही आया कि देश मे एक भी भ्रष्टाचारी बचना नही चाहिए , रसोई गैस, आटा-दाल ,पेट्रोल, डीजल, सस्ता होना चाहिए । देश मे एक भी आदमी भूख से मरना नहीं चाहिए । एक भी बच्चा अशिक्षित नहीं होना चाहिए । साम्प्रदायिक सद्भाव चाहिए । रिश्वतखोरी नही चाहिए । दंगे नही चाहिए ।

सकलेचा ने कहा कि गुजरात में शासन और प्रशासन के दुरुपयोग से जिस तरह से उन्होंने सत्ता प्राप्त की है यही प्रयोग हर राज्य में करने का सिग्नल दे रहे हैं । जबकि 2023-2024 में भाजपा के कुशासन के अंत का इतिहास लिखा जाएगा

error: Content is protected !!