खबर पक्की, 17 जनवरी, रतलाम। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाले राज्य शासन की जनजातीय वर्ग के प्रति संवेदनशीलता की बड़ी मिसाल रतलाम जनसुनवाई में उस वक्त देखने को मिली जब मंगलवार को कलेक्ट्रेट मैं जिला स्तरीय जनसुनवाई में आए आदिवासी अंबाराम भूरिया को कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा जनसुनवाई में ही भूमि का पट्टा आवास निर्माण के लिए दे दिया गया साथ ही निशुल्क राशन के लिए पात्रता पर्ची और आवागमन के लिए निशुल्क ट्राईसाईकिल भी हाथो हाथ उपलब्ध कराई
रतलाम के मोती नगर क्षेत्र के रहने वाले दिव्यांग आदिवासी अंबाराम भूरिया की किस्मत ही चमक गई वह मंगलवार जनसुनवाई में अपनी समस्या को लेकर कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के पास आया था उसकी समस्या सुनकर कलेक्टर ने तत्काल एसडीएम श्री संजीव पांडे को निर्देशित किया कि अंबाराम को शीघ्र अति शीघ्र भूमि का पट्टा दिया जाए अंबाराम को हाथों हाथ धारणाधिकार के तहत 22 वर्ग मीटर भूमि का पट्टा आवास निर्माण के लिए दिया गया कलेक्टर ने उपसंचालक सामाजिक न्याय श्रीमती संध्या शर्मा को तत्काल अंबाराम को ट्राईसाईकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जनसुनवाई में ही कलेक्टर के हाथों अंबाराम को ट्राई साइकिल भी मिल गई भी कलेक्टर के निर्देश पर जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एस एच चौधरी द्वारा पात्रता पर्ची की कार्रवाई भी कर दी गई
अंबाराम भूरिया अपने कच्चे मकान में अकेला रहता है जनसुनवाई में वह भूमि के पक्के पट्टे और पात्रता पर्ची की आस लेकर आया था अंबाराम के चेहरे की खुशी देखते ही बनती थी उसने तो सोचा ही नहीं था कि उसको एक साथ इतनी सौगातें मिल जाएगी वह बार-बार मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और कलेक्टर श्री सूर्यवंशी को धन्यवाद दे रहा था अंबाराम का मोबाइल नंबर 9340917 266 हैं।

