खबर पक्की, 1 जनवरी, रतलाम। जावरा-खाचरौद रोड पर ग्राम खेडिय़ा के समीप सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में भूतेड़ा के एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह उकेडिय़ा की तरफ गया था। इसी दौरान ट्रक ने उसे टक्कर मारी और टक्कर में मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
सरसी पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश राठौर से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम भूतेडा निवासी राधेश्याम पिता रतनलाल डामेचा (42) भूतेडा से खाचरौद रोड पर ग्राम राजाखेड़ी के यहां बाइक से जा रहा था। इसी दौरान ट्रक की टक्कर से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों से मिली जानकारी अनुसार हादसा इतना दर्दनाक था कि व्यक्ति का सिर कुचल गया और अवशेष सड़क पर बिखर गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। ट्रक को जब्त कर थाने भिजवाया। पुलिस अन्य जानकारियां जुटाने में लगी हैं।
