खबर पक्की, 1 जनवरी, रतलाम। रॉयल हॉस्पिटल का 100 नि:शुल्क चिकित्सा शिविर महाअभियान रविवार को सेजावता ग्राम में आयोजित हुआ। प्रशासक दिनेश राजपुरोहित ने बताया कि सेजावता का नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का उद्द्घाटन इप्का लेब. लिमिटेड के वाईस प्रसिडेंट दिनेश सियाल ने किया। सेजावता नि:शुल्क चिकित्सा शिविर कैम्प में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी श्री खुर्शीद अनवर साहब रहे। इस अवसर पर भाजपा नेता श्री निमित व्यास भी उपस्थित रहे।
मेहमानों का स्वागत रॉयल हॉस्पिटल के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया एवं डायरेक्टर डॉ. उबेद अफजल ने किया। शिविर में जनपद सदस्य श्रीमती मंगला कुंवर जीवन सिंह देवड़ा, सरपंच गोपाल डाबी, पूर्व सरपंच शंकरलाल मालवीय तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में शिविर का उद्द्घाटन किया गया।
श्री सियाल द्वारा रॉयल हॉस्पिटल द्वारा ग्रामीण अंचलों में आयोजित किये जा रहे 100 नि:शुल्क चिकित्सा शिविर के आयोजन को काफी सराहा गया तथा उन्होनें कहॉ कि, इन्सान का सबसे बड़ा धर्म मानव सेवा है, जिसे रॉयल हॉस्पिटल द्वारा लगातार किया जा रहा है। उन्होने हॉस्पिटल के चेयरमेन श्री गुगालिया से, इस महाअभियान के बाद वृहद स्तर पर जटिल एवं गम्भीर रोगों के निदान के लिये नि:शल्क केम्प के आयोजन करने का सुझाव दिया।
शिविर के समापन पर सम्मिलित नगर निगम रतलाम के महापौर श्री प्रहलाद पटेल का स्वागत रॉयल हॉस्पिटल के स्टाफगण द्वारा किया गया।
इस शिविर में पंचगण- जितेंद्र राठौर, चरण सिंह पंवार मोहित, रामेश्वर धाकड़ के अलावा श्रीमाली ब्राह्मण समाज अध्यक्ष प्रकाश व्यास, ग्राम के अन्य नागरीकगण डॉं. ईश्वरलाल बौराना, कैलाश गिरी गोस्वामी, दुर्गालाल धाकड़, काशीराम मालवीय, भूपेन्द्र मालवीय, नंद उपाध्याय, सीताराम मालवीय सोनू उपाध्याय, सुरेश आजाद, अम्बाराम प्रजापत, नवीन मालवीय, राजेश सिघाड़, लखन मालवीय, प्रह्लाद सिंह पंवार, पप्पू मालवीय, अनोखीदास बैरागी, अमृत प्रजापत, विनोद प्रजापत, निर्भयराम मालवीय, लक्ष्मीनारायण टांक, रामा आदि ने सहयोग प्रदान किया।
इस शिविर में रॉयल हॉस्प्टिल के चिकित्सकों डॉ. शमशूल हक, डॉं. सुमीत्रा चैहान, डॉ. सी.पी. जोशी ने अपनी सेवाएं दी। अस्पताल के स्टाफगण जगदीश डुके, ज्योत्सना सोलंकी, एलिजा साइमन के साथ ही स्टाफ की नर्स करुणा डामोर, उर्मिला पाटिदार, सरोज यादव, रीतू सिसोदिया ने मरीजों की जांच में सहयोग प्रदान किया।
प्रशासक राजपुरोहित ने बताया कि तीन घन्टे के शिविर में 382 रहवासियों का डॉक्टर्स की टीम ने परीक्षण करके, उन्हें चिकित्सीय परामर्श दिया। इस शिविर में भिन्न-भिन्न उम्र के मरीजों ने अपनी विभिन्न बिमारियों का ईलाज प्रशिक्षित् चिकित्सकों द्वारा करवाया। साथ ही दवाइयों का वितरण भी नि:शुल्क किया गया।

