• Sat. Nov 7th, 2026

ट्रांसपोर्ट नगर की समीक्षा, जल्द पूरा हो निर्माण कार्य : विधायक चेतन्य काश्यप, नई सड़क निर्माण के लिए बाधक बन रहे अतिक्रमण जितने आवश्यक हो सिर्फ उतना ही हटाए जाने की हुई चर्चा

BySurendra Jain

Dec 27, 2022

खबर पक्की, 27 दिसंबर, रतलाम। शहर के बाहरी क्षेत्र में बन रहे ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण कार्य की समीक्षा विधायक चेतन्य काश्यप ने की। इस दौरान कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और नगर निगम के अधिकारी भी उपस्थित रहे। विधायक श्री काश्यप ने ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। वही शहर में जहां नई सड़क का निर्माण कार्य होना है, वहां बाधक बन रहे अतिक्रमण हटाए जाने की चर्चा हुई।
ट्रांसपोर्ट नगर के संबंध में निर्माण एजेंसी एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से विधायक श्री काश्यप द्वारा अब तक किए गए कार्यों के बारे में जानकारी ली गई। उन्होने कहा कि तय समय सीमा में ट्रांसपोर्ट नगर का कार्य पूरा करे, जिससे शहर में भारी वाहनों के यातायात का दबाव कम होगा, जिससे हादसों की संभावना भी कम होगी। भारी वाहनों का दबाव नहीं रहने से सड़कें सुंदर और चौड़ी नजर आएगी। बैठक के दौरान नगर निगम के कार्यपालन यंत्री सुरेश व्यास, आर.डी.ए. कार्यपालन यंत्री पी.के. खरत, पी.आई.यू. कार्यपालन यंत्री श्री हरित एवं आर्किटेक्ट पायल कपूर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। विधायक श्री काश्यप, कलेक्टर श्री सूर्यवंशी और नगर निगम द्वारा शहर में यातायात को बेहतर करने के साथ नई सड़क निर्माण के लिए उनमें बाधक बन रहे अतिक्रमण जितने आवश्यक हो सिर्फ उतना ही हटाए जाए।

error: Content is protected !!