खबर पक्की : 28 दिसंबर रतलाम, देश की और एशिया की रियल एस्टेट क्षेत्र की जानी-मानी कंपनी ओमेक्स ग्रुप अब रतलाम में अपना प्रोजेक्ट लॉन्च करेगी। इसके लिए रतलाम की रियल स्टेट क्षेत्र की की मानी हुई कंपनी शुभम ग्रुप के साथ ओमेक्स ने टाइअप किया है। शुभम ग्रुप के राजेंद्र पितलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि ओमेक्स और उनकी कंपनी ने एमओयू साइन किया है और ओमेक्स ग्रुप उनकी मालिकी की अहिंसा ग्राम क्षेत्र की 70 बीघा जमीन पर तमाम अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ अपना कॉलोनी प्रोजेक्ट लांच करेगा। उन्होंने बताया कि मेट्रो शहरों में ओमेक्स सिटी ग्रुप जो सुविधाएं अपने प्रोजेक्ट में दे रहा है वह सब अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं इस कॉलोनी में उपभोक्ताओं को मिलेगी उन्होंने कहा कि रतलाम शहर जिस तरह सुविधाओं के साथ देश के मानचित्र पर अपनी अमिट छाप छोड़ रहा है उसमें ओमेक्स ग्रुप बदल रहा रतलाम बन रहा नया रतलाम के नारे को सार्थकता प्रदान करेगा।

