• Sat. Nov 7th, 2026

प्रभारी मंत्री श्री भदोरिया ने 6 करोड़ 76 लाख रुपए लागत के पुलिस थाना तथा चौकी भवनों का लोकार्पण किया

BySurendra Jain

Dec 27, 2022

खबर पक्की, 27 दिसंबर, रतलाम। जिले के भ्रमण पर आए प्रभारी मंत्री ओ.पी.एस. भदौरिया द्वारा ग्राम रानीसिंग में पुलिस विभाग के विभिन्न स्थानों पर बनाए गए 6 करोड ़76 लाख रुपए लागत के पुलिस थाना तथा पुलिस चौकी भवनों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, राजेंद्र सिंह लुनेरा, श्रीमती संगीता चारेल, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिडे आदि उपस्थित रहे।
प्रभारी मंत्री द्वारा जिन थाना भवनों का लोकार्पण किया गया उनमें यातायात थाना भवन रतलाम, अर्द्ध शहरी थाना भवन बड़ावदा, बरखेड़ा, सरवन तथा थाना भवन पिपलौदा शामिल है। इसके अलावा प्रभारी मंत्री ने पुलिस चौकी भवन कानडिया, खारवाकला, ढोढर, बेड़दा, मावता, माननखेड़ा पुलिस चौकी भवनों का लोकार्पण किया।

error: Content is protected !!