• Sat. Nov 7th, 2026

कलेक्टर ने मण्डी, जिला पंचायत, एसडीएम तथा तहसील कार्यालयों का निरीक्षण किया, अनुपस्थित पाए गए दस कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

BySurendra Jain

Dec 22, 2022

खबर पक्की, 22 दिसंबर, रतलाम। जारी सुशासन सप्ताह के तहत कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा गुरुवार को रतलाम मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश कलेक्टर ने दिए।
कलेक्टर जिला पंचायत कार्यालय, एसडीएम शहर कार्यालय, रतलाम तहसील कार्यालय तथा कृषि उपज मण्डी कार्यालय पहुंचे। कार्यालयों के संचालन की जानकारी प्राप्त की। उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों से चर्चा की। इस दौरान कृषि उपज मण्डी में अनुपस्थित सहायक उपनिरीक्षक श्री नरसिंह डामोर, सहायक ग्रेड 2 विद्या वर्मा, अमृतलाल सांकला, ड्रायवर शांतिलाल राठौर, भृत्य टेकचंद लश्करी, दुलेसिंह खराडी, दिनेश गौड, स्थायी कर्मी बाबूलाल मुनिया, सहायक ग्रेड 3 नागेश रोजलिया तथा जिला पंचायत के सहायक ग्रेड 3 अमित जैन का एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।

error: Content is protected !!