खबर पक्की, 22 दिसंबर, रतलाम। अखण्ड व्यापारी संघ का प्रतिनिधिमंडल महापौर प्रहलाद पटेल एवं आयुक्त हिमांशु भट्ट से मिला। अतिक्रमण एवं सफाई व्यवस्था के सदर्भ में चर्चा के दौरान समाजसेवी राधा वल्लभ खण्डेलवाल ने महापौर एवं आयुक्त को बताया कि सामाजिक संस्था जनशक्ति द्वारा अनेक वर्षो तक जिला चिकित्सालय की प्रबंध व्यवस्था मे सहयोग किया। मरीज एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए किये गये कार्य , जिला चिकित्सालय की स्वच्छता एवं सुन्दरता की प्रशंसा भोपाल एवं दिल्ली से आए निरीक्षण दलो ने की।इसी तर्ज पर दिलबहार चौराहा से राजा सज्जनसिंहजी की प्रतिमा तक के क्षेत्र की प्रबंध व्यवस्था मे जनशक्ति सहयोग हेतु तत्पर है।
खण्डेलवाल ने कहा कि इसी प्रकार अन्य समाजसेवी संस्थाओं से सहयोग लेकर स्वच्छता मे रतलाम को देश मे नं.वन बनाया जा सकता है। महापौर, आयुक्त एवं उपस्थित सभी व्यापारीगणो ने प्रस्ताव का समर्थन किया एवं शीघ्र क्रियान्वयन में सहयोग हेतु आश्वस्त किया।
